फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते में 15 लाख का फर्जी चैक जमा कराने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बा स्थित एसबीआई में एक युवक के खाते में किसी ने गलत ढंग से 15 लाख रुपये का चेक जमा करने की कोशिश की। बैंक ने खाताधारक से पूछताछ की तो उसे मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वलीदपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र सोहनवीर का खाता दौराला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। पंकज ने बताया कि बीती 13 जुलाई को किसी अज्ञात युवक ने उसके नाम से पंजाब नेशनल बैंक सोकारपेट चेन्नई का 15 लाख रुपये का फर्जी चेक उसके खाते में जमा करने की कोशिश की। चेक पर ओवरराइटिंग होने के कारण बैंककर्मियों ने उसके पास फोन किया। बैंक से फोन आने के बाद पंकज को मामले की जानकारी हुई। उसने तुरंत बैंक जाकर अधिकारियों को चेक रोक देने के लिए कहा। उसने दौराला थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पंकज ने बताया कि जिस कंपनी का वह चेक है उसने उसके अधिकारियों से संपर्क किया। उसे बताया गया कि कंपनी की ओर से ऐसा कोई चेक जारी नहीं किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
खाताधारक को हुई जानकारी तो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी
अज्ञात युवक ने खाते में 15 लाख रुपये का फर्जी चेक जमा कराने का प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें