लावड़। देदवा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट कर दी। महिला ने जानकारी देकर परिजनो को बुला लिया। इसके बाद युवक एवं उसके ससुराल वालों के बीच मारपीट हो गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
लावड़ चौकी क्षेत्र के गांव देदवा निवासी संजय की शादी मुजफ्फरनगर निवासी मंजू से हुई है। बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। इसके चलते मंगलवार देर रात संजय ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मंजू ने अपने परिजनों को दे दी। इस पर बुधवार सुबह मंजू के परिजन भी पहुंच गए। बताया कि इसी दौरान युवक की ससुराल वालों से भी कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसकी सूचना पाकर पहुंची लावड़ पुलिस ने संजय और उसके ससुराल पक्ष से मनोज को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
मुख्य बातें
जानकारी पाकर पहुंचे ससुराल वालों और युवक के बीच हुई मारपीट
पुलिस ने दोनों पक्षों से दो युवकों का शांतिभंग में किया चालान