फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रही युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती से गांव के ही युवक ने घर लौटने के दौरान छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती सोमवार को अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही एक युवक उसे रास्ते में मिल गया। युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने युवती से मारपीट की। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने युवती को सीएचसी में उपचार दिलाया। वहीं, इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कॉलेज में किया पौधारोपण
मवाना। इनरव्हील क्लब मवाना रेनबो की सदस्याओं ने सोमवार को नगर के एएस इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। क्लब की अध्यक्ष संगीता रस्तोगी ने बताया कि आज ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व परेशान है। जगह-जगह प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्याएं आज पेड़ों के अंधाधुंध कटने से हो रही है। इसके लिए हम सभी को अपने जीवन में एक-एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए। इसके बाद क्लब की सदस्यों ने एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव के साथ मिलकर कॉलेज में पौधे रोपित किए। यहां पर लगभग पचास पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर शिवानी दुबलिश, डॉ. शक्ति साहनी, पूजा गुप्ता, अचला गुप्ता, सुनीता, अराधना, नीरू, रेनू, अमिता, नेहा, अनुभा, विदुषी, हनी, संगीता मेहता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें