फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और सेंधमारी का अद्धशतक बना चुके गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी और सेंधमारी करने वाले गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


- नेपाली मूल के हैं पकड़े गए आरोपी, वारदात के बाद भाग जाते थे नेपाल, शराब की दुकानों को बनाते थे निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली की स्पेशल स्टाफ ने चोरी और सेंधमारी का अर्द्धशतक पूरा कर चुके गैंग का भंडाफोड़ कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। आरोपी ज्यादातर शराब की दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। वारदात को अंजाम देेने के बाद नेपाल भाग जाते थे। गैंग के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, छह कारतूस, स्विफ्ट डिजायर कार, पांच बाइक और ताले और ग्रिल तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
जिला के पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया 15 जुलाई को स्पेशल स्टाफ में तैनात एएसआई संजय को सूचना मिली कि नेपाली मूल के बदमाश मंगोलपुरी स्थित शराब की दुकान में सेंधमारी करने की साजिश रच रहे हैं। निरीक्षक सुखबीर मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया। चालक के कार रोकते ही उसमें सवार सभी लोग भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान दीपेश, धरमराज, दीपक, राम सिंह और राम प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है। सभी मुनिरका इलाके में रहते थे। पुलिस ने बताया कि धर्म राज पहले से ही चोरी के आठ, दीपक पर छह, राम सिंह पर सात मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि कार दो साल पहले सुल्तानपुरी इलाके से चोरी की गई है। पुलिस को तलाशी के दौरान इनके पास से हथियार और औजार मिले। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि अब तक 50 से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गैंग ज्यादातर शराब की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। बदमाशों ने खुलासा किया कि किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले एक बाइक की चोरी करते हैं और फिर उसी बाइक से इलाके की रेकी करते हैं। पुलिस ने उनके निशानदेही पर पांच बाइक बरामद कर की है। एक माह पूर्व ही गैंग ने नजफगढ स्थित एक शराब की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें