मवाना। भैंसा गांव में उधार दिए रुपये मांगने पर युवक के साथ पड़ोसी ने जमकर मारपीट की। इसमें युवक घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
भैंसा गांव निवासी जितेंद्र ने दो साल पहले अपने एक पड़ोसी को उसकी बेटी की शादी के लिए तीस हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद उक्त व्यक्ति बाहर चला गया। रविवार को उक्त व्यक्ति गांव पहुंचा। जिस पर जितेंद्र उसके घर उधार दिए रुपये मांगने पहुंचा। उसने रुपये देने के बजाए जितेंद्र के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें जितेंद्र घायल हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग ककी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में उपचार दिलाया। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।