फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मांगने को लेकर रोडवेज के परिचालक व चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल के समीप रविवार सायं करीब साढे़ चार बजे रोडवेज बस परिचालक द्वारा किराया मांगने पर नानू के युवकों ने उससे मारपीट कर दी। यात्रियों ने बमुश्किल चालक एवं परिचालक को बचाया। इस पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, बस चालक एवं परिचालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरठ से रोडवेज बस लेकर चालक सचिन पुत्र राकेश निवासी सिरोरा एवं परिचालक निर्देश पुत्र बिजेंद्र निवासी छुर रविवार सायं सरधना की तरफ चले। बस में नानू की सवारी भी बैठ गईं। किराये को लेकर परिचालक निर्देश की नानू के युवकों से कहासुनी हो गई। युवकों ने यहां कुछ नहीं कहा, लेकिन नानू बस स्टॉप पर बस रुकी तो युवकों ने परिचालक एवं से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बस में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने साहस दिखाते हुए दोनों पक्षों में बीचबचाव कराया। वहीं, आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद चालक एवं परिचालक दोनों थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने का भी प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें