फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध नहर में छलांग लगाने पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। तीन दिन पहले पिता की डांट से क्षुब्ध होकर मोदीनगर निवासी एक युवक मवाना आ पहुंचा। उसने बुधवार को नहर में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद युवकों ने उसे पकड़ लिया और यूपी 100 को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मोदीनगर बड़ी सड़क निवासी राहुल बुधवार को कूड़ी की झाल पर पहुंचा और आसपास बहुत देर तक टहलता रहा। उसे देख नहर में नहा रहे युवकों को मामला समझते देर नहीं लगी। युवक के नहर में छलांग लगाते ही नहा रहे युवकों ने उसे पकड़ लिया। उनकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। उसने बताया कि तीन दिन पहले उसके पिता ने उसे डांट दिया था, जिससे वह आहत था। पुलिस ने युवक के परिजनों को फोन पर जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें