फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणो ने थाने का घेराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोवंश से संबंध रखने वाले को जेल भेजा
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने शाफियाबाद लोटी से एक व्यक्ति को पकड़कर थाने में बंद करने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति गोवध से संबंध रखता है गायों की सप्लाई करता है मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मुंडाली थाना पुलिस ने देर शाम शाफियाबाद लोटी से इशरत उर्फ पटवारी पुत्र बददी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों को इशरत उर्फ पटवारी के पकड़े जाने की सूचना मिली तो सैकड़ों लोग मुंडाली थाना पहुंचे तथा थाने का घेराव कर हंगामा किया और इशरत को छुड़ाने की मांग करने लगे प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस झूठे केस लगाकर गांव के लोगों को जेल भेल देती है ऐसा ही इशरत के साथ किया जा रहा है। हंगामे के बाद भी पुलिस ने इशरत को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक ने बताया कि इशरत उर्फ पटवारी गोकशी करने वाले क्षेत्र के लोगों को गायों की सप्लाई करता है। इसके विरूद्घ मुकदमे की फर्द बनाकर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और बताया गया कि गोवंश की हत्या करने या गायों की सप्लाई करने वालों का बक्शा नहीं जाएगा। जेल मे ही इनकी जगह होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें