दौराला। पुलिस ने शनिवार देर रात नंगली आजड़ गांव में एक मकान पर छापा मारकर जहरीली शराब कब्जे में ली है। हालांकि आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बीती देर रात सकौती चौकी इंचार्ज संजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि नंगली आजड़ गांव में कपिल के मकान में गांव के ही कर्ण के साथ मिलकर स्प्रिट, यूरिया और केमिकल मिलाकर जहरीली शराब तैयार कर रहा है। इस पर चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने घेराबंदी कर कपिल के मकान पर छापा मारा। हालांकि दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मौके से शराब भरी पांच लीटर की कैन, 15 पव्वे, शराब में इस्तेमाल के लिए यूरिया, स्प्रिट आदि समेत कई समान बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से बरामद जहरीली शराब समेत सभी उपकरणों को कब्जे में लिया है। वहीं, इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मुख्य बातें
आरोपी शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार