फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जाने की जिदद पर अड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला। थाने में दिनभर एक महिला, उसका प्रेमी और पति के बीच घंटों फैमली ड्रामा चलता रहा। थाने में महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि बाद में सभी की सहमति के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी कुछ माह पूर्व मेरठ निवासी महिला से हुई थी। बताया कि महिला का शादी से पूर्व ही ससुराल के समीप स्थित दूसरे गांव निवासी युवक से प्रेम संबध थे। महिला का प्रेमी शुक्रवार रात उसके घर पहुंच गया। जिस पर महिला के ससुराल वालों ने उससे मारपीट कर दी। प्रेमी के साथ मारपीट होता देख महिला ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी महिला, उसके पति और प्रेमी को लेकर थाने आ गई। यहां महिला ने अपने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। दिनभर थाने में दोनों पक्षों के बीच बात चलती रही, मगर महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद नहीं छोड़ी। बाद में दोनो पक्षों में सहमति बनने के बाद पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के सुपुर्द कर दिया। वहीं, दौराला थाने के एसएसआई धारा सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में सहमति के बाद महिला को भेजा है। दोनों में से कोई पक्ष कार्रवाई नहीं करना चाहता था।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दोनों पक्षों में सहमति के बाद पुलिस ने प्रेमी के साथ भेजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें