फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजद बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडित ने परिजनों के साथ थाने में धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मखदूमपुर रोड निवासी अर्जुन सैनी ने जानलेवा हमले के आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों के साथ थाने में बुधवार देर शाम धरना दिया। दरोगा शौदान सिंह द्वारा जांच के बाद गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष धरना समाप्त कर चला गया।
विज्ञापन

कस्बे की मखदूमपुर रोड निवासी अर्जुन सैनी पुत्र जयपाल सिंह ने मंगलवार को मवाना थाने में बजरंग दल कार्यकर्ता नवनीत चौहान पुत्र कमल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें मारपीट करने तथा विरोध करने पर फायर झोंकने का आरोप लगाया था।
इस मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता नवनीत चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ देर शाम थाने में पहुंचकर हंगामा किया तथा जाम लगाकर धरना दिया था। हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सत्ता के दबाव में उस पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया था। बुधवार को अर्जुन सैनी परिजनों तथा अन्य लोगों के साथ देर शाम थाने पहुंचा तथा नामजद आरोपी बजरंग दल कार्यकर्ता नवनीत चौहान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर धरना देकर बैठ गए। थाने पर उपस्थित दरोगा शौदान सिंह ने धरना दे रहे लोगों से वार्ता की तथा बताया कि उनकी रिपोर्ट दर्ज है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद धरना दे रहे लोग धरना समाप्त कर चले गए। धरना देने वालों में राजू सैनी, संजय सैनी, अमृत, इंदर, मेहरचंद, किरण, नानक, भारत और हरकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंचे थे थाने
जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें