फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम दवाई वितरक को गोली मारकर बदमाशों ने घायल कर 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्बे के रामबाग निवासी दवा वितरक को शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने ततीना मोड़ पर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल को उसके परिचित ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामबाग निवासी विपिन पुत्र अशोक शर्मा ने मेरठ रोड स्थित भारद्वाज मार्केट में मेडिकल स्टोर कर रखा है। साथ ही आसपास के कस्बों में दवा सप्लाई करता है। आज वह परीक्षितगढ़ में दवा सप्लाई करके शाम करीब 8.30 बजे बाइक से वापस मवाना लौट रहा था।
विपिन शर्मा ने बताया कि वह ततीना मोड़ के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रुकने का इशारा किया। उन्होंने नहीं रुकने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। इस पर भी वह नहीं रुका तो बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी। गोली उसकी कमर में लग गई। जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों उससे दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वह किसी तरह मवाना शुगर मिल तक पहुंचा तथा दोस्त को फोन करके बुलाया। दोस्त ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी। एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर आने पर जांच करक ेकार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें