फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों से दुष्कर्म का मामला-पंचायत का फरमान-निकाह के खर्च का जिम्मा उठायेंगे आरोपियों के परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव में परिवार के सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दो युवकों ने दो सगी बहनों से दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस पर पीड़ित युवतियों के पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, पंचायत ने फरमान सुनाया कि आरोपियों के परिजनों को पीड़ित युवतियों के निकाह का पूरा खर्च उठाना पडे़गा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की मुल्हैड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में तीन दिन पूर्व गांव के ही दो युवकों ने एक परिवार के सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। इस पर परिवार के सदस्य को गहरी नींद आ गई। इसके बाद दोनों युवकों ने दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान नींद खुलने पर युवतियों ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिसमें एक आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं, दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वहाब को पकड़कर चौकी लेकर चली गई। इस मामले का पंचायत में भी निपटारा नहीं हो सका। वहीं, पीड़ित युवतियों के पिता ने चौकी पर वहाब पुत्र रसीद एवं ताजिम पुत्र यामीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले को लेकर रविवार को दिनभर पंचायत चली, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। ग्रामीण दोनों आरोपी युवकों से पीड़ितों का निकाह कराने की जिद पर अडे़ थे। इस पर एक आरोपी युवक एवं उसके परिजन निकाह के लिए सहमत हो गए परंतु दूसरे के परिजन तैयार नहीं हुए। इस पर पंचों ने साफ कर दिया कि दोनों युवतियों के लिए वर की तलाश से लेकर निकाह करने तक समस्त खर्च की जिम्मेदारी आरोपियों के परिजनों को होगी। आरोपी एवं पीड़ितों केे परिजन इस पर सहमत हो गए। पंचायत के फरमान के बाद पीड़ित युवतियों का पिता मुल्हैड़ा पुलिस चौकी पहुंचा और आरोपी को छोड़े जाने का आग्रह किया। इस पर मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी राजकुमार ने साफ कर दिया कि यदि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। हालांकि उन्हें कोर्ट से जमानत करानी पडे़गी। इसके बाद परिजन लौट गए। वहीं, पुलिस ने वहाब का चालान कर दिया। ग्रामीणों में यह मामला चर्चा का विषय बना है। मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी राजकुमार का कहना है कि पंचायत के बाद कुछ लोग चौकी पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी को बिना कार्रवाई किए छोड़े जाने का आग्रह किया था। हालांकि पुलिस ने उसका चालान कर दिया। यदि दोनों पक्ष समझौता चाहते हैं तो उन्हें लिखकर कोर्ट में देना होगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गांव में हुई पंचायत ने पीड़ितों के पक्ष में सुनाया फैसला
मुल्हैड़ा चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव में दो युवकों ने तीन दिन पूर्व सगी बहनों से किया था दुष्कर्म
पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें