फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म का प्रयास।

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के ग्राम में खेत पर काम करने जा रही थी। इस बीच युवती को तीन युवकों ने ईख के खेत में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपियों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के संबंध में पीड़ित युवती के पिता ने थाने में तीन को नामजद करते तहरीर दी। मंगलवार सुबह ग्राम निवासी युवती खेत पर काम करने जा रही थी। युवती के साथ ग्राम बातनौर निवासी तीन युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए खेत में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आरोपियों कि पकड़ कर धुनाई करनी शुरू कर दी। बाद में पुलिस को बुला कर सौंप दिया। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म तथा खेत में खींचने का प्रयास का आरोप लगाते हुए तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। बताया गया कि कई दिन से मनचले लड़की का पीछा कर रहे थे। जिसकी सूचना लड़की ने अपने परिजनों को दी। सोमवार को तीनों लड़कों ने फिर से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास। थाना प्रभारी निरीक्षक जनक सिंह चौहान का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विद्यालय में हुई शोक सभा
मवाना। कृषक पीजी कालेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार तोमर के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय परिवार की शोक सभा आयोजित कर दुखद घटना पर शोक प्रकट किया। तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर पूर्व प्रबंधक अतुल कुमार वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें