दो वाहन चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर पुलिस ने लक्कड़पुर फाटक के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी की तीन वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने उनसे चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए ही दोनों आपराधिक वारदात करते हैं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी ने एक सूचना के आधार पर अनंगपुर निवासी कुलदीप और शिव दुर्गा विहार निवासी आशु को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कुलदीप व आशु शातिर किस्म अपराधी हैं और नशे के आदी हैं। अपना शौक पूरा करने के लिए ही दोनों पार्क व भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी संदीप कुमार के मुताबिक आरोपी वाहन चोरी कर उन्हें कई दिन छिपाकर रखते हैं और फिर नंबर प्लेट हटाकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो