फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के सामने मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी सागर कश्यप पुत्र ऋषिपाल ने बताया कि वह अंग्रेजी शराब के ठेके के पास अंडे की ठेली लगाता है। समसपुर निवासी तीन युवक शनिवार रात उससे गालीगलौज एवं मारपीट पर उतारू हो गए। उसने विरोध किया तो उन्होंने शराब की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया। उसने बचने के लिए अपना हाथ अड़ाया तो उसके हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने उक्त के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बाइक सवार दंपति घायल
फलावदा। मवाना मार्ग पर ग्राम पिलोना के समीप आंधी से गिरे पेड़ की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल हो गए। उनका मवाना में प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया। रविवार सुबह मंसूरपुर निवासी सादिक पुत्र अजमत अपनी पत्नी शकीला को लेकर बाइक पर सवार होकर फलावदा से मवाना की ओर जा रहा था। सादिक बाइक लेकर ग्राम पिलौना के समीप पहुंचा, तो सड़क किनारे खड़ा पेड़ आंधी से सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में आकर बाइक पर सवार दंपति घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सादिक एवं उसकी पत्नी शकीला को मवाना प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचाया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इसके बावजूद गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें