फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी पंप पर 10 रुपये के विवाद में आटो चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ। हापुड़ रोड स्थित सीएनजी पंप पर दस रुपये के विवाद में रविवार को ऑटो चालक की हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों ने हापुड़ रोड पर शव रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। पुलिस अफसरों ने किसी तरह उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

लोहियानगर निवासी मो. इनाम अंसारी (29) पुत्र सिराजुद्दीन लोहियानगर से हापुड़ अड्डे तक ऑटो चलाता था। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे इनाम ऑटो लेकर बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने गेल सीएनसी पंप पर गैस डलवाने गया था। लाइन में लगने के बाद जब इनाम का नंबर आया तो आरोप है कि पंप के सेल्समैन ने इनाम से अच्छे प्रेशर के नाम पर दस रुपये अधिक मांगे। जिसको लेकर इनाम और पंप कर्मचारी में नोकझोंक हो गयी। आरोप है कि मामला इतना बढ़ा कि सेल्समैन और पंप के अन्य कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर पहले इनाम की पिटाई की और फिर पंप के कर्मचारियों ने नोजिल से इनाम के गुप्तांग में गैस छोड़ दी, जिसके बाद चालक इनाम बेहोश हो गया। साथी ऑटो चालकों के खबर करने पर इनाम के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इनाम को मृत घोषित कर दिया।
शव रखकर की हापुड़ रोड जाम
ऑटो चालक की मौत से आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने शव को अस्पताल से लाकर सीएनजी पंप के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर खरखौदा थाना प्रभारी एएसपी अमित आनंद व सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए परिजनों ने एक नहीं सुनी। करीब एक घंटे बाद सीओ किठौर ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा सका।
विज्ञापन

चार कर्मचारी हिरासत में
सीओ किठौर ने बताया कि सीएनजी पंप के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पंप पर लगी सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया गया है। ऑटो चालक इनाम के पिता ने पंप के मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ थाना खरखौदा पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।
शव सुपुर्द-ए-खाक करने से किया इंकार
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम को इनाम का शव घर पर ले आए और पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी कि जब तक पांच लाख रुपये आर्थिक मदद और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, वह शव को सुपुर्द-ए-खाक नहीं करेंगे। जिसके बाद सीओ किठौर और सपा नेता आदिल चौधरी वहां पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। सीओ ने आश्वासन दिया कि जो भी मदद हो सकेगी, वह दिलवाई जाएगी। काफी जद्दोजहद के बाद परिजन माने और शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए बालेमियां कब्रिस्तान ले गए।
पंप पर नहीं कोई विवाद
पंप पर जब ऑटो चालक का नंबर आया तो वह अचानक बेहोश होकर गिर गया था। जिससे ऑटो से टकराने पर उसके गुप्तांग के पास चोट लग गई थी। पंप पर कोई विवाद नहीं हुआ और न ही किसी भी कर्मचारी ने ऐसी घिनौनी हरकत की है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है। -सोनू राणा, मैनेजर सीएनजी पंप
जो दोषी होगा, जेल जाएगा
पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन


खास बातें:
हापुड़ रोड स्थित सीएनजी पंप पर ऑटो में सीएनजी भरवाने गया था युवक
परिजनों ने पंप कर्मचारियों पर लगाया युवक के गुप्तांग में नोजिल से गैस छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें