फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपऐ ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने दौराला थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

दौराला। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक युवक पर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर युवक धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के गांव पबरसा निवासी रामकुमार दिल्ली स्थित आइटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। रामकुमार ने बताया कि बागपत निवासी सुनील ने करीब दो साल पहले सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये का चेक लिया था। इसके बाद उसने बैंक खाते से रकम निकाल ली। दो साल बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। आरोप है कि उसने धोखाधड़ी कर उससे डेढ़ लाख रुपये ठग लिया है। रकम वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। रविवार को दौराला थाने पहुंचे पीड़ित एवं उसके परिजनों ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें