फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग युवती के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दिव्यांग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में मोहल्ले के ही युवकों को नामजद करते हुए उसकी गुंगी बहरी बेटी के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
मोहल्ला तिहाई निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गई थी। घर में उसकी गुंगी बहरी बेटी अकेली थी। पड़ोसी युवक जबरन घर में घुस आया तथा उसकी बेटी को बदनीयती से दबोच लिया तथा अश्लील हरकतें करने लगा। तभी उसकी दूसरी बेटी वहां पहुंच गई तथा उसने शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी उसकी बेटी को धक्का देकर भुगत लेने की धमकी देते हुए भाग गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी धर्मेंद सिंह का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रेमी पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप
- तेल में भीगी युवती पहुंची थाने, प्रेमी सहित परिजनों के खिलाफ दी तहरीर
मवाना। केरोसिन तेल से भीगी युवती ने प्रेमी व उसके परिजनों पर उसे जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसने प्रेमी से कोर्ट मैरिज किया हुआ है। अब प्रेमी और उसके परिजन उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है दोनों पक्षों से बात की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बीती रात केरोसिन में भीगी एक युवती थाने पहुंची तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। युवती ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका प्रेमी के साथ केस चल रहा है। आरोपी ने जेल से आने के बाद शादी की बात कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। प्रेमी ने दो उसे सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर कराए तथा कहा कि अब वे दोनों पति पत्नी हैं।
विज्ञापन

आठ दस दिन में घर वालों से बात कर वह उसे अपने घर ले जाएगा। आरोपी ने उसको घर पर बुलाया। दोनों सर्टिफिकेट लेकर वह पति के घर पहुंच गई। जहां पति और उसके परिवार वालों ने मकान का ताला लगा लिया तथा उसके सर्टिफिकेट फाड़ दिए। पति और उसके दोनों भाइयों तथा उनकी पत्नियों ने उसके ऊपर केरोसिन उड़ेल दिया और आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। यदि समझौता नहीं होता है तो आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पीड़िता ने प्रेमी सहित परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें