फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलड़ी मार्ग पर आम व्यापारी से 27 हजार रूपयें की लूट, विरोध करने पर व्यापारी को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। धौलड़ी-रघुनाथपुर मार्ग पर खानपुर के पास अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने एक बाइक सवार आम व्यापारी से शुक्रवार रात नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को चाकू से वार करके घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस देर रात तक क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। वहीं, घायल व्यापारी को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कस्बा किठौर निवासी राशिद आम का कारोबार करता है। वह शुक्रवार रात धौलड़ी में एक बाग मालिक से मिलने आया था। रात करीब साढे़ नौ बजे राशिद बाइक से किठौर के लिए चला। धौलड़ी रघुनाथपुर मार्ग पर गांव खानपुर के समीप पहले से रास्ते में खडे़ आधा दर्जन बदमाशों ने राशिद को डंडा मारकर बाइक से गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे की बल पर उससे 27 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इस दौरान राशिद ने लूट का विरोध कर दिया। इसके बाद बदमाश राशिद को चाकू से कई वार करके घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बाद खेतों से होते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह घायल राशिद धौलड़ी पहुंचा। उसने ग्रामीणों को अपने साथ हुई लूट की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्र की घेराबंदी कर देर रात बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। दूसरी ओर ग्रामीणों ने घायल हुए राशिद को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
किठौर निवासी व्यापारी कारोबार के संबंध में धौलड़ी आया था
धौलड़ी-रघुनाथपुर मार्ग पर बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें