फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दंपति सहित तीन से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेेले से लौट रहे दंपति सहित तीन से लूटपाट
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा कस्बा में लगे मेले से लौट रहे स्कूटी सवार दंपति व बाइक सवार दूसरे युवक सहित तीन लोगों से बदमाशों ने पांची मोड से गांव कूड़ी जाने वाले रास्ते पर मारपीट की। बदमाशों ने दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर दो मोबाइल, सोने चांदी के जेवर व अन्य युवकों से हजारों की नगदी समेत काफी सामान लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित पक्ष ने लूट के मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव कूड़ी निवासी अर्जुन पुत्र सुरेंद्र व अर्जुन की बहन अनीता व अर्जुन का बहनोई तीनों लोग अलग-अलग बाइक से खरखौदा में चल रहे माता के मेले में प्रसाद चढ़ाने गए थे। दोपहर को अर्जुन अपनी बाइक पर तथा उसकी बहन अनीता व बहनोई नीरज पुत्र धर्मपाल निवासी कशेरू बक्सर अपनी स्कूटी से प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों बहन पांची मोड से गांव कूड़ी की ओर को मुडे़ तो गांव कैली निवासी रामकिशन शर्मा के नलकूप के पास सामने से आ रही अपाचे सवार तीन युवकों ने दोनों वाहनों को रोक लिया तथा तीनों को गन प्वांइट पर ले लिया। जिसमें बदमाशों ने तीनों से दो मोबाइल, आठ हजार रुपये की नगदी व सोने के कुंडल व अंगूठी सहित सभी सामान लूट लिया। बाद में बदमाश लूट करने के बाद खरखौदा की ओर को भाग गए। पीड़ित पक्ष ने तुरंत ही मामले में पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। वहीं नीरज ने भी अपनी स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया लेकिन खरखौदा कस्बा में पहुंचने के बाद बाइक सवार लापता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के लिए कांबिंग भी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर दी है। इस मामले में जब एसएसआई रवि चंद्रवाल से बात की गई तो बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें