फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी से तमंचे के बल पर हजारों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर मंगलवार देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाश बाइक सवार पिता-पुत्र से मारपीट कर हजारों रुपये, मोबाइल तथा कागजात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बुधवार को थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कस्बा किठौर निवासी विमल पुत्र रामकुमार बंसल मेरठ-गढ़ मार्ग पर नेशनल मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रामकुमार बंसल ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर मेरठ स्थित अपने घर जा रहे थे। माछरा मोड के समीप बाइक सवार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। उन्हेंने कानपटी पर तमंचा लगाकर मारपीट की तथा थैले में रखे दस हजार रुपये, मोबइल, चाबी तथा कागजात से भरा थैला लूटकर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने बुधवार को थाना पहुंचकर तहरीर दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

शांतिभंग में दो का चालान
किठौर। पुलिस ने बुधवार को पत्नी से मारपीट के मामले में कस्बा शाहजहांपुर निवासी जयनारायण पुत्र दौलत तथा गेसूपुर जुनुबी निवासी अशोक पुत्र शिवचरण का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


हमले के आरोपी जेल भेजे
किठौर। पुलिस ने मंगलवार को कस्बे में दिल्ली पुलिस पर हुए हमले में हिरासत में लिये आरोपी मोहल्ला व्यापारियान निवासी अब्दुल कलाम पुत्र अखलाक, मौसमखानी निवासी अबरार पुत्र इदरीश तथा साकिब पुत्र इकरार के खिलाफ मुकदमा कायम कर बुधवार को जेल भेज दिया।

महिला ने मारपीट का आरोप लगाया
किठौर। कस्बा निवासी एक महिला ने एक युवक पर गालीगलौज तथा मारपीट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को थाने में तहरीर दी है।
कस्बा निवासी कुमकुम पत्नी मोनू ने बताया कि वह कस्बे में पति के साथ सुनार की दुकान करती है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व कस्बे के ही तनवीर पुत्र हसरत ने दुकान से सीसीटीवी कैमरे तथा लाइट बंद करवा दी। वहीं, एक दिन पूर्व आरोपी ने दुकान के बाहर लगी लाइट जला दी थी। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त आरोपी ने गालीगलौज कर मारपीट की। इस बाबत पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक को जेल भेजा
किठौर। पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को थाना पुलिस असीलपुर मे गश्त कर रही थी। इसी दौरान मध्य गंगनहर के पास एक संदिग्ध युवक दिखा। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक से एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है। वहीं, पुलिस आरोपी असीलपुर निवासी साजिर पुत्र नजरुद्दीन बताया। वहीं पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें