फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही का अपरण करने वाले कार चालक को बिना कार्रवाई के छोडा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। हापुड़ रोड पर बुधवार को बाइक को टक्कर मारकर भाग रही कार को पहले थाने पर तथा बाद में धीरखेड़ा पुलिस चौकी पर बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया। कार चालक को बाद में यूपी 100 की गाड़ी ने हापुड़ के साइलो प्रथम चौकी पर रोककर उसका एक सिपाही कार में सवार होकर थाने ला रहा था। इस पर कार चालक सिपाही को लेकर किठौर की ओर भागने लगा। चर्चा है कि सिपाही को आरोपी चालक काफी दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करके छोड़ दिया। आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरठ से बुधवार सुबह हापुड़ जा रही कार ने खरखौदा से पहले ही एक बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना पुलिस को दी। इसकी जानकारी पाकर खरखौदा पुलिस ने थाने के सामने बैरियर लगाकर कार रोकने का प्रयास किया। हालांकि चालक चकमा देकर कार लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने इसकी सूूचना धीरखेड़ा पुलिस चौकी को दी। इस पर वहां भी बैरियर लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया। कार चालक वहां भी बैरियर गिराकर भाग निकला। इस पर यूपी 100 ने कार का पीछा कर उसे हापुड़ साइलो चौकी प्रथम पर रोक लिया। कार चालक को कार समेत लाने के लिए यूपी 100 का एक सिपाही उसे थाने लाने लगा। इस पर कार चालक खरखौदा न जाकर सिपाही को लेकर किठौर की ओर भागने लगा। चर्चा है कि उसने सिपाही को काफी दूर पर घसीटा। कार के पीछे चल रही यूपी 100 गाड़ी ने दोबारा अतराड़ा के समीप पकड़ा। बाद में पुलिस नेे कार तथा चालक दोनों को खरखौदा पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि चालक किठौर का रहने वाला है। वह सपा के पूर्व मंत्री का करीबी बताया जा रहा है। पूर्व मंत्री के करीबी आरोपी चालक को बिना कार्रवाई के ही छुड़ाकर ले गए। वहीं, आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर बिना कार्रवाई के ही आरोपी चालक को छोड़ दिया। इस मामले में सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, कार्यवाहक थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, पुलिस ने थाने पहुंची कार का चालान काटा है।
मुख्य बातें
पुलिस ने कार को साइलो चौकी प्रथम के सामने पकड़ा
पुलिसकर्मी को दूर पर घसीटते ले जाने की चर्चा
पुलिस ने कार चालक को बिना कार्रवाई किए छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें