फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा में दुकान में चोरी, हजारों का माल साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बा स्थित जरनल स्टोर में सोमवार को तीन माह में तीन बार चोरी हो गई। चोर दुकान की छत से अंदर घुसे और हजारों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पाकर पुलिस जांच के लिए पहुंची। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अजय गर्ग पुत्र लाला नत्थू लाल का मुख्य बाजार में जरनल स्टोर है। जिसमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी और शादी में प्रयोग होने वाले नोटों की माला समेत अन्य सामान की बिक्री की जाती है। अजय गर्ग ने सोमवार सुबह जनरल स्टोर खोला, लेकिन परिवार में मौत हो जाने पर सभी सदस्य दुकान बंद कर मेरठ चले गए। वे दोपहर में वापस दुकान पर पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। उन्होंने जांच की तो जानकारी मिली कि चोर छत के रास्ते से दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए तथा करीब दस हजार रुपये, दस हजार रुपये कीमत के नोटों की माला एवं हजारों की आर्टिफिशियल ज्वेलरी और कई कीमती सामान चोरी कर लिये गए थे। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच कर ली है। इसमें पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें