फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभुषण व्यापारियों से हुई लूट के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। ग्राम शाहपुर जदीद के पास कुछ दिन पूर्व सराफ से हुई लूट के मामले में पुलिस बदमाशों की नजदीक पहुंच गई है। वह जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

बताते चलें कि अप्पू एन्क्लेव निवासी सराफ नीलकमल एवं उनके पिता प्रकाश जैन की महलका में दुकान है। कुछ दिन पहले पिता-पुत्र ड्राइवर के साथ स्विफ्ट कार से अप्पू एन्क्लेव आ रहे थे। ग्राम शाहपुर जदीद के पास कार सवार हथियारबंद चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया था। बदमाशों ने पीड़ित व्यापारियों से दो मोबाइल, सोने के आभूषण एवं 80 हजार रुपये लूट लिये थे। घटना को अंजाम देकर बदमाश धमकी देकर फरार हो गए थे। पीड़ितों ने बदमाशों के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। दौराला पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार सर्विलांस एवं पीड़ितों से पूछताछ के बाद दौराला पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है। इसके बाद से पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी है। वह जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें