फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महलका-सकौती मार्ग पर कार सवार सर्राफा पिता-पुत्र से लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। महलका से बृहस्पतिवार को पल्लवपुरम लौट रहे कार सवार सर्राफ पिता-पुत्र से महलका-सकौती मार्ग पर शाहपुर गांव के निकट पीछे से आई कार ने ओवरटेक करक ेउन्हें रोक लिया। इसमें से उतरे बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर पिता-पुत्र से 85 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली तथा फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की मगर सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेस दो निवासी नीलकमल की महलका में ज्वैलर्स की दुकान है। वे बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद करके अपने पिता ओमप्रकाश और चालक रसूलपुर निवासी नजर के साथ स्विफ्ट कार से पल्लवपुरम अपने घर लौट रहे थे। वे महलका-सकौती मार्ग पर शाहपुर जदीद गांव के समीप मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी और आंतकित कर नीलकमल से 85 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, दो मोबाइल लूट लिये और विरोध करने पर मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उन्हें धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिस पर आनन-फानन में दौराला पुलिस और सकौती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ितों से घटना की जानकारी लेनेे के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की मगर सुराग नहीं लग सका। सूचना पाकर सीओ दौराला पंकज सिंह ने भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। वहीं, पीड़ितों ने दौराला थाने में तहरीर दी है।

कई दिन से चक्कर काट रही थी कार
शाहपुर-जदीद गांव के पास बृहस्पतिवार शाम हुई लूट में पुलिस को जानकारी मिली है कि जिस कार में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। वह कई दिन से महलका कस्बे में घूम रही थी। पुलिस का मानना है कि बदमाश पहले से रैकी कर रहे थे।
विज्ञापन


बदमाश दुकान पर पहुंचे थे अंगूठी बनवाने
पीड़ित ने दौराला पुलिस को बताया कि जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उनमें से दो बदमाश आज सुबह उनकी दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने अंगूठी बनवाने की बात की थी मगर उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस जांच के लिए महलका में भी पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज लेने का प्रयास किया मगर पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।

वारदात की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जायेगी और इसका जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-धारा सिंह, एसएसआई, दौराला थाना
मुख्य बातें
शाहपुर गांव के निकट कार सवार चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
महलका से दुकान बंद कर पल्लवपुरम लौट रहे थे पिता-पुत्र
80 हजार की नगदी, सोने की चेन, अंगूठी और दो मोबाइल लूटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें