बौंद्रा। ललियाना गांव में तीन युवक दुष्कर्म की नीयत से किशोरी को बुधवार रात उठाकर जंगल में ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर मां और बहनें जाग गई। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उनसे भी मारपीट कर फरार हो गए। पीड़ितों ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की। इस पर दिन निकलते ही पीड़ित पर थाने नहीं जाने का दबाव बनाया जाने लगा।
ललियाना निवासी नाबालिग मां के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि बुधवार रात परिवार के साथ घर में सोई हुई थी। बीती देर रात करीब ग्यारह बजे गांव के ही तीन युवक घर में घुस आए और उसका मुंह भींच कर जंगल में ले जाने लगे। इस पर पीड़ित ने बचाव में दो आरोपियों को काट लिया और शोर मचा दिया। इस पर उसकी मां और बहनें जाग गई और विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उनसे से भी मारपीट की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की मां का कहना है कि दिन निकलते ही आरोपियों के परिजन दबाव बनाने लगे। उन्हें थाने नहीं आने दिया। वे किसी तरह यहां पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उधर, पुलिस घंटों टरकाती रही। इस संबंध में एसीपी देहात राजेश कुमार से का कहना है कि पुलिस को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया है ।
एक माह से कर रहे थे परेशान
पीड़ित किशोरी और उसकी मां का कहना है कि आरोपी करीब एक माह से आधी रात तक उसके घर के सामने बैठकर अभ्रद भाषा का प्रयोग करते रहे हैं। आये दिन उसकी पुत्रियों से छेड़छाड़ करते थे।
हमारी भी कोई सुनने वाला होता
किशोरी ने बताया वे सात बहने हैं उनके कोई भाई नहीं है। यदि भाई होता तो उनकी भी कोई सुनने वाला होता।
इस संबंध में सीओ किठौर चक्रपाणी ने बताया कि वे किसी काम से बाहर हैं। इसलिए उन्हें इस मामले के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया।