मवाना। लोक निर्माण विभाग का मवाना जयसिंहपुर रोड पर लगा लोहे का बोर्ड चोरी हो गया। सुपरवाइजर बुद्धप्रकाश ने बताया कि बहोडूपुर से मवाना जयसिंहपुर मार्ग पर उक्त मार्ग के नवीनीकरण के उपरांत प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग ने लोहे का बोर्ड लगाया था। जिस पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री की फोटो लगी थी। उसे चोरी कर लिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
एचटी लाइन की चिंगारी से फसल जली
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी सगीर पुत्र नसीरूद्दीन की हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। सगीर पुत्र नसीरुद्दीन ने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने उसकी गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। छह मई की अपराह्न करीब 3.12 मिनट पर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने से अचानक फसल में आग लग गई। जिससे उसकी डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। उसके खेत के ऊपर से डबल लाइन जा रही है। जिसमें नीचे की लाइन चालू है जबकि ऊपर की बंद है। तेज हवा चलने के तारों के आपस में टकराने से स्पार्किंग हुई तथा फसल में आग लगी। पीड़ित बंद लाइन के तार हटवाए जाने की कई बार मांग कर चुका है। हालांकि निगम के अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।