युवक ने नहर में छलांग लगाई, लापता
फरीदाबाद। सेक्टर 78 रेडवुड सिटी सोसायटी में रहने वाले विजय नागर ने शनिवार शाम ऐडोर चौक पुल के पास आगरा नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले उसने अपनी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया था। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने विजय की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम (एनडीआरफ) की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआइ विजयपाल के मुताबिक विजय के परिजनों ने बताया कि वह किसी महिला से एकतरफा प्रेम करता था, उसके इनकार करने पर आत्मघाती कदम उठाया। ब्यूरो