फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्हैडा में दो सगे भाईयों पर फावडे व बलकटी से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। जुल्हैड़ा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान बुधवार सायं गेंद खेत में चली जाने को लेकर दो सगे भाइयों पर खेत मालिक ने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि फावडे़ एवं बलकटी से हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जुल्हैडा गांव निवासी सुभाष पुत्र रमेश चंद के दो पुत्र गौरव और जतिन गांव के बाहरी छोर पर बुधवार सायं गांव के ही बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। आरोप है कि गेंद खेलते समय एक खेत में चली गई। जिस पर खेत मालिक ने गौरव और जतिन पर जानबूझकर खेत में गेंद फेंकने का आरोप लगाकर उनसे मारपीट कर दी। विरोध पर उन पर बलकटी एवं फावडे़ से हमला कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस मामले में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें