विवाहिता के अपहरण मामले में बैठक
आठ अप्रैल को आयोजित की गई महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
महापंचायत को सफल बनाने के लिए हिंदू संगठन, अखिल विद्या समिति एवं सामाजिक संगठनों ने समर्थन देना शुरू कर दिया है। जिसके चलते अखिल विद्या समिति की बैठक नगर में गांधारी तालाब परिसर में आयोजित की गई। जिसमें आठ अप्रैल को विवाहिता को अपहरण कर ले जाने के मामले में हो रही महापंचायत को समर्थन देने की घोषणा की गई।
विवाहिता को अपहरण मामला में दिन प्रतिदिन तुल पकड़ता जा रहा है। विवाहिता को बरामदगी की मांग को लेकर सत्रह अप्रैल को हिंदू समाज की महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए हिंदू संगठन, अखिल विद्या समिति एवं सामाजिक संगठन ने अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है। जिसके चलते रविवार को गांधारी तालाब परिसर में अखिल विद्या समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति की अध्यक्ष पूनम रूहेला आठ अप्रैल को दिनदहाडे़ एक विवाहिता का अपहरण करना निंदनीय घटना है। वहीं, पुलिस प्रशासन को कठौर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, जल्द ही विवाहिता को बरामद कर और आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सोलह अप्रैल तक पुलिस विवाहिता को बरामद नहीं करेगी तो समिति महापंचायत का समर्थन करेगी। समिति की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अदिति चंद्रा ने कहा की ऐसी घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम न दे सके। विष्णु अवतार रूहेला ने बताया कि समाज को गुंडा और बदमाशों के खिलाफ खड़ा होना पडे़गा। अगर पुलिस ने जल्द ही विवाहिता को बरामद नहीं किया तो समिति आंदोलन करने पर मजबूर होगी। बैठक का संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर आरती, गजेंद्र गुर्जर, संतराम सैनी, सुषमा, पायल, प्रियंका, सीमा, अवनीत, ज्योति, महकार गुर्जर, रामपाल सिंह, डॉ. भावना शर्मा, प्रतिभा, दीपमाला, अर्मत पाल, मोहनी, संगीता, भगवती, योगिता, आकांक्षा, सुनिधि, राजेश्वर, विमला, निकिता, अनीता गुर्जर आदि मौजूद रहीं।
वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वाभिमान दल ने भी अपना समर्थन महापंचायत किया है। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक नगर अध्यक्ष पंकज मित्तल के आवास पर हुई। जिसमें विवाहिता के अपहरण को अंजाम देने वाले समुदाय विशेष के बदमाश मुख्य आरोपी है। इस घटना को अंजाम देकर उसने हिंदू समाज को खुली चुनौती दी है। उत्तर प्रदेश ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ने में नाकाम हो रही है। जिससे समस्त हिंदू समाज के लोगों ने सत्रह अप्रैल महापंचायत में पहुंचने का निर्णय लिया है। वहीं, नगर व परीक्षितगढ़ ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता निर्णय लेते हुए महापंचायत का समर्थन किया है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जिम्मी धारिवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष अर्चित गर्ग, राजू, अनुभव गर्ग, पंकज, अंशुल मित्तल, कपिल गौरव, आशुतोष बंसल, शिव कुमार, संगीत शर्मा, गोल्डी, हेमंत त्यागी, पम्मी चौधरी, रिक्षम शर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क
परीक्षितगढ़। महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता प्रधान चीकू बढ़ला, चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने रविवार को आधा दर्जन गांवों में जनसंर्पक कर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। भाजपा नेता एवं प्रधान चीकू बढ़ला ने गांव बहादरपुर में कहा कि शातिर बदमाश शहजाद ने हिंदू समाज की विवाहिता का अपहरण कर हिंदू समाज को ललकारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर 16 अप्रैल तक विवाहिता को सकुशल बरामदगी और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 17 अप्रैल को हिंदू समाज की महापंचायत बुलाई जा रही है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए लोगों से पहुंचने के आह्वान किया। वहीं, गांव गेसूपुर, रामनगर, बहलौलपुर, अतलपुर, शिवपुरी, नारंगपुर, खटकी आदि गांवों में पहुंचकर महापंचायत में लोगों से पहुंचने की अपील की गई।