फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर की मौत के बाद परिजनो मे आक्रोश व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
सोमवार को हुए उपद्रव में बवालियों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से अंकुर घायल हो गया था। देर रात अंकुर की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार तड़के जैसे ही गांव में अंकुर की मौत का पता चला तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ऐसे में गांव के आसपास फोर्स तैनात कर दी गई।
कचहरी गेट पर हुए उपद्रव के दौरान गोली लगने से भावनपुर थाना के गांव छोटा हसनपुर निवासी अंकुर पुत्र श्यौदान की मौत हो गई थी। अंकुर मजदूरी करता था। परिवार में उसकी मां सत्तो, बड़ा भाई अश्वनी, अर्पित, आदित्य और बहन रजनी है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को अंकुर अपने कुछ साथियों के साथ कचहरी गया था। जहां पर कुछ लोगों ने उसे वहां से भगाने का प्रयास किया। जब तक अंकुर कुछ समझता तब तक बवालियों में से एक युवक ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार सुबह ही हसनुपर चौकी और गांव के आसपास फोर्स तैनात कर दी गई थी। एसपी देहात राजेश कुमार, एडीएम ई एसपी पटेल, एसडीएम निशा अनंत, सीओ सदर देहात मौके पर रहे। गांव के बाहरी छोर पर भी पुलिस तैनात कर दी गई थी। वहीं आसपास के गांवों पर भी पुलिस नजर रखे थी।

बिलखते रहे परिजन
अंकुर की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मां ने बिलखते हुए कहा कि जिन्होंने मेरे बेटे को छीन लिया, उन्हें भी ऐसा ही दिन देखने को मिले। मेरे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था। वहीं गांव में कई स्थानों पर युवा आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए ब्रजघाट
ग्रामीणों के आक्रोश को भांपते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अंकुर के शव को पोस्टमार्टम के बाद सीधे ब्रजघाट ले गये। वहीं अंकुर के परिजनों को भी बस से ब्रजघाट ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें