गुड़गांव हरियाणा निवासी रोहित शर्मा ने क्षेत्र के बस्तौरा नारंग निवासी मयूर जैन, बाहुबली जैन और बाहुबली नीलमैन निवासी पुराना हस्तिनापुर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार के निर्देश पर दर्ज कराई है। जिसमें थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जिसमें कहा कि रोहित शर्मा अधिकृत प्रतिनिधि मैसर्स आक्सीजन सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 32 गुड़गांव का शिकायत पत्र संलग्न कर प्रेषित किया जा रहा है। जिसमें जांच में विपक्षीगण मयूर जैन आदि द्वारा बैंक उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी कर पैसा जमा करने की बात पाई थी। प्रार्थी की कंपनी मैसर्स आक्सीजन सर्विसेज इंडिया लिमिटेड नारायण विहार दिल्ली में है। प्रार्थी की कंपनी ने मयूर पुत्र विपिन जैन निवासी बस्तौर नारंग को गांव में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए अधिकृत किया था। उन्होंने कंपनी से धोखाधड़ी कर ग्राहकों के पैसा गबन करने की योजना बनाई एवं ग्राहकाें के जमा रुपये हड़प लिये। इस बारे में कंपनी को अवगत नहीं कराया। न ही रुपये कंपनी में जमा कराए। जब कंपनी अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने इसकी आंतरिक जांच कराई। जिसमें इन्हें दोषी पाया गया। अब कंपनी ने उक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए थाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।