एटीएम बदलकर निकाले 24 हजार रुपये
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व डीन एजी के बेटे का एटीएम बदलकर खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने का पता मैसेज आने पर चला। मैसेज आने के बाद पीड़ित बैंक पहुंचा। जहां बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पल्लवपुरम फेज दो के टी 64 में कृषि विवि के पूर्व डीन डॉ. बी राम अपने परिवार के साथ रहता है। उनका बेटा अवधेश कुमार कौशल का पल्लवपुरम पीएनबी बैंक में खाता है। 11 मार्च को कौशल कुमार पैसे निकालने के लिए गया था। वहां पर एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे तो पीछे खड़े युवक ने प्रयास करने की बात कही और एटीएम बदल दिया। जिसके एक घंटे बाद ही चार बार में 24 हजार निकाल लिए। फोन पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने बैंक की फुटेज देखी तो उसमें एक युवक कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। बैंक में शिकायत करने के बाद एटीएम ब्लाक करा दिया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
मोदीपुरम में सक्रिय हुआ गिरोह
मोदीपुरम। मोदीपुरम में यह गिरोह सक्रिय है। हाल ही में दो माह में यह चौथी घटना है। एटीएम बदलकर पैसे निकाले जा रहे है, लेकिन अभी तक पुलिस ने एक का भी खुलासा नहीं किया है। एटीएम में एक से अधिक उपभोक्ता होने के कारण यह घटनाएं बढ़ रही है। ऐसी घटनाओं में एक महिला भी शामिल है।
खास बातें:
सीसीटीवी फुटेज में आया आरोपी, पुलिस जांच में जुटी