जानीखुर्द। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर गांव पस्तरा में सुसराल वालों ने एक विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के भाई ने जानी थाने में उसके सुसराल पक्ष के पांच व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराई है।
गांव आजमपुर निवासी बबीता का विवाह छह वर्ष पूर्व गांव पस्तरा निवासी पवन से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही सुसराल वाले दहेज मे छह लाख रुपये नहीं लाने पर उसका उत्पीड़न करते आए थे। गत चार मार्च को सुसराल वालों ने बबीता को जहर दे दिया। जिससे बबीता की मौत हो गई। मृतका के भाई आजमपुर निवासी भारत की तहरीर पर जानी पुलिस ने बुधवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में मृतका के पति पवन, ससुर महक सिंह, सास संतोष, ननद मधु और फूफा देवेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई गई है।