फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में हुए निकाह के बाद युवती के पिता ने युवती को दुल्हे के साथ भेजने से किया इंकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम में निकाह के बाद मिले अनुदान को हड़पने के लिए शातिर पिता ने निकाह को नाटक करार देते हुए दूल्हे संग बेटी को विदा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने किसी से निकाह का जिक्र करने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी दे डाली। दूल्हे को बिना दुल्हन बैरंग लौटाने वाले के खिलाफ मंडलायुक्त एवं एसपी देहात से शिकायत की है।
विज्ञापन

जॉनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत अनुदान का लाभ लेने के लिए बीती 21 फरवरी को बागपत में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में अपनी बेटी का निकाह फलावदा निवासी युवक संग करा दिया। यहां डीएम बागपत की सरपरस्ती में 92 जोड़ों को दांपत्य सूत्र में बांधा गया। उन्हें दान, दहेज भी दिया गया था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को आर्थिक सहायता भी दी गई थी। आरोप है कि सामूहिक विवाह समारोह में विधिवत निकाह संपन्न होने के बावजूद ूउसे व्यक्ति ने दूल्हे को यह कहकर टरका दिया कि वह अपनी बेटी को दो,-चार दिन बाद घर से विदा करेगा। उसके बुलावे पर करीब चार दिन बाद दूल्हे पक्ष के लोग दुल्हन के गांव पहुंचे। यहां उसके पिता एवं भाई ने दूल्हे पक्ष से बदसलूकी कर शादी को सरकारी अनुदान की खातिर ड्रामा करार देते हुए निकाहनामा फाड़ दिया तथा उन्हें बैरंग लौटा दिया। किसी से निकाह का जिक्र करने पर गोली मार देने की धमकी भी दी। सगाई एवं शादी के नाम पर दूल्हे पक्ष से आभूषणों के साथ काफी रकम खर्च कराई गई। इसके बावजूद बहू नहीं मिल पाने से दूल्हा पक्ष काफी आहत है। उन्होंने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार एवं पुलिस अधीक्षक देहात राजेश कुमार से मिलकर मामले की शिकायत की है। दोनों अफसरों ने पीड़ितों को शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दूल्हन को दो-चार दिन बाद घर से विदा करने के बहाने दूल्हे को टरकाया
पीड़ित दूल्हे पक्ष ने मंडलायुक्त और एसपी देहात से शिकायत की
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धोखाधड़ी करने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें