फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

गांव नासिरपुर निवासी बाइक सवार बैंक मित्र तेजपाल को बृहस्पतिवार सुबह गांव सठला स्थित नहर के पुल के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाश इसके बाद तेजपाल के सिर पर वार करके घायल करके बैग में रखे एक लाख रुपये, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक आदि सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि वारदात की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
गांव नासिरपुर निवासी तेजपाल पुत्र वेदप्रकाश ने बताया कि वह सुबह करीब साढे़ दस बजे रोजाना की तरह अपने ग्राहक सेवा केंद्र पीएनबी ऐंची कला पर जा रहा था। वह गांव सठला स्थित नहर के पुल के निकट पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद स्पलेंडर बाइक सवार तीन बदमाशों ने भिड़वारा मार्ग पर ट्यूबवेल के पास बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। तेजपाल बताया कि उसने बदमाशों का विरोध करने का प्रयास किया। इस पर एक बदमाश ने हाथ में ली किसी वस्तु से उसके सिर पर प्रहार करके उससे बैग लूट लिया। जिसमें एक लाख रुपये, लैपटाप, चेकबुक, पासबुक आदि थे। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। तेजपाल ने बताया कि उसने बदमाशों का पीछा कूड़ी की झाल तक किया। वह बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की संदिग्ध मान रही पुलिस
पुलिस हालांकि घटना को संदिग्ध मान रही है। पीड़ित तेजपाल का कहना है कि उसने घटना के बाद पहले यूपी 100 पर कॉल की परंतु वह रिसीव नहीं हुई। इसके बाद थाने में फोन किया। थाने में भी फोन रिसीव नहीं हुआ। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। उसकी मदद से वह बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचा। वहां से जानकारी देने पर यूपी 100 पुलिस पहुंची। आरोप है कि हलका इंचार्ज ने घटना को फर्जी बताकर उसे टरका दिया। इस पर वह सीओ के यहां पहुंचा उन्हें घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं, थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा भी घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
सठला स्थित नहर के पुल के निकट हुई वारदात, एक लाख रुपये, लैपटॉप, चेकबुक लूट ले गए
थाना प्रभारी बोले, मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें