फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने शराब माफिया के खिलाफ छेडछाड का मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब माफिया ने घर में युवती को अकेली पाकर उससे छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं उसने विरोध करने पर अपने चार अन्य साथियों को बुलाकर युवती के घर पर हमला बोल दिया। इसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। युवती ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी उदल सिंह कई बार शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। उस पर तीन माह पूर्व गांव के एक रवि पुत्र यशपाल पर हमला करने का आरोप लगा था। एक युवती ने सोमवार को थाने में बताया कि कि उसके माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही उदल घर पर आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर वह युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। इसके कुछ देर बाद अपने चार अन्य साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और हमला बोल दिया। शोर सुनकर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़े। आरोप है कि ये लोग तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। युवती ने उदल, राहुल, कपिल, अन्नु, अक्षय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एसओ रोहटा सुभाष अत्री का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को दबिश देकर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें