फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की अश्लील वीडियो बना गहने हडपे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को प्रेम जाल में फंसाकर एक व्यक्ति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करके रुपये की मांग की। उसने रुपये नहीं देने पर महिला के गहने हड़प लिये। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ माह पूर्व अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और कई बार संबंध बनाए। इसी दौरान उसकी वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद उक्त व्यक्ति एक लाख रुपये की मांग करने लगा। ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगा। यह सुनकर महिला घबरा गई और उससे कई दिन तक ऐसा नहीं करने की गुहार लगाती रही। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना महिला ने पांच दिन पूर्व लाखों रुपये के जेवरात लाकर उसे दे दिए। रविवार को पीड़ित के पति को जेवरात गायब होने की जानकारी हुई तो उसने महिला से जानकारी की। इस पर पीड़ित ने अनभिज्ञता जताई परंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बता दी। सोमवार को महिला अपने पति के साथ रोहटा थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी सुभाष अत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें