फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर किशोरी की अशलील टिप्पणी कर वायरल की, परिजनों ने एक को दबोचा, मामला दो संप्रदाय का होने के कारण तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

लोहियानगर निवासी एक किशोरी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करके फेसबुक पर वायरल कर दी। इस पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी को मेरठ शहर में दबोच लिया। वे शिकायत लेकर खरखौदा थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामला दर्ज करने में आनाकानी की। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पिछले एक माह से समुदाय विशेष का एक युवक फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोहियानगर निवासी एक किशोरी के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करके फेसबुक पर वायरल कर रहा था। किशोरी के परिजनों को जानकारी हुई तो वे आरोपी को दबोचने के प्रयास में लग गए। उन्होंने किशोरी से कॉल कराकर आरोपी युवक को बुला लिया तथा परिजनों ने उसे दबोच लिया। उन्होंने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। परिजन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। पुलिस ने पहले तो परिजनों को धमकाकर भगा दिया। हालांकि मामला दो संप्रदाय का होने के कारण पीड़ित पक्ष ने जनप्रतिनिधियों से पुलिस की शिकायत की तथा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। राजनीतिक दबाव आने के चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, इस बाबत इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं, मामला दो संप्रदाय का होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें