दौराला। हाइवे स्थित दौराला थाने से चंद कदम दूर चोरों ने शुक्रवार रात विशाल बोगी उद्योग में कुंबल करके हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने दौराला थाने में तहरीर दी है।
मटौर गांव निवासी संजीव चौहान पुत्र नरेंद्र सिंह का हाइवे पर दौराला थाने के निकट विशाल बोगी उद्योग नाम से दुकान है। बीती रात गोदाम का चौकीदार परिवार के साथ होली के त्योहार पर बीवी-बच्चों के लेकर अपने गांव चला गया था। मौका पाकर देर रात चोर पीछे की दीवार में कुबंल करके अंदर घुस गए। ऑल्टीनेटर और चौकीदार का हजारों रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हो गए। संजीव सुबह में दुकान पर पहुंचा तो कुंबल देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।