फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी शोरूम, दो दुकानें और बंद मकान खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी शोरूम, दो दुकानें और बंद घर खंगाला
विज्ञापन

मेरठ। अब्दुल्लापुर स्थित हुसैनी चौक के समीप रविवार रात चोरों ने साड़ी शोरूम सहित तीन दुकानों और एक बंद पड़ा मकान खंगाल लिया।
हुसैनी चौक के पास जेल चुंगी निवासी राकेश बत्रा का बत्रा साड़ी शोरूम है। रविवार की रात चोर छत के रास्ते से ग्रिल काटकर शोरूम के अंदर पहुंचे। चोरों ने शोरूम के गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपये और करीब सवा लाख रुपये की कीमती साड़ी, जींस और टी-शर्ट चोरी कर लिए। शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के शक में चोर शोरूम के कंप्यूटर को तोड़कर उसकी हार्ड डिस्क भी ले गए।
शोरूम के बराबर में ही गांव राली चौहान निवासी नरेंद्र चौहान का चौहान ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट का गोदाम है। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर दो हजार रुपये और गंगासागर कॉलोनी निवासी शिवम शर्मा की वेदांत ट्रेडर्स नाम से दुकान का ताला तोड़कर सात हजार रुपये चोरी कर लिए। इनके बाद चोरों ने अब्दुल्लापुर निवासी मोहम्मद कौसर का बंद मकान खंगालते हुए करीब 25 हजार रुपये के तांबे के बर्तन और कीमती कागज चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों में आक्रोश
एक ही रात में तीन दुकानों में चोरियों की घटना पर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। व्यापारियों ने कहा कि इससे पूर्व भी चोरो ने बत्रा साड़ी शोरूम की छत से आकर लाखो की चोरी को अंजाम दिया था, जिसका खुलासा नहीं होने पर चोरो ने फिर दुस्साहस किया। चोर बेखौफ होकर बंद दुकानों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही। वहीं, सीओ सदर देहात विजय प्रकाश और एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनाओं की जानकारी ली। जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।


खास बातें
अब्दुल्लापुर के हुसैनी चौक के पास एक ही रात में चार जगह चोरियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें