फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकीय जांच को सीएचसी में गई छेडछाड पीडिता को महिला पुलिस की मौजदूगी में दो आरोपियों ने जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

कस्बा सिंह निवासी छेड़छाड़ की पीड़ित को आरोपियों ने सीएचसी से महिला पुलिस की मौजूदगी में जबरन उठाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी पाकर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि पीड़ित की पहले रिपोर्ट दर्ज है। आज की घटना की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विवाहिता ने 22 फरवरी को मवाना थाने में शकील, आसू पुत्रगण रफी व बिट्टू निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह के खिलाफ बीती 17 फरवरी को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। रविवार दोपहर पीड़िता को पुलिस ने चिकित्सकीय जांच के लिए महिला सिपाही के साथ सीएचसी भेजा था। पीड़िता महिला सिपाही के साथ सीएचसी में चिकित्सक के इंतजार में बैठी थी। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान शकील और आसू वहां पहुंचे तथा उसको जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की होते देख महिला सिपाही ने थाने को सूचना दी। जिस पर फैंटम मौके पर पहुंची परंतु आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता ने आज की घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि महिला की रिपोर्ट दर्ज है। बयानों के आधार पर पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया था। आज की घटना के संबंध में अभी तक पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
धक्का-मुक्की होती देख महिला पुलिस ने दी थाने में जानकारी
फैंटम के मौके पर पहुंचने से पहले ही फरार हो गए आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें