फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपति जनक युवती को खेत में पकड़ा,वीडियो वायरल, पुलिस महकमे मेंहडकम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के बाल पकड़े, चांटे मारे और वीडियो बनाई
विज्ञापन

किठौर/मेरठ। ईख के खेत में घुसकर छात्रा से सरेआम मारपीट करने, छेड़छाड़ और गालीगलौज करने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसपी देहात खुद गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। किठौर थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
घटना सोमवार की बताई गई है। किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। बताया गया कि छात्रा गांव के पास ईख के खेत में एक युवक से बात करने लगी। आरोप है कि वहां गांव के ही चार युवक पहुंच गए। आरोपी युवकों ने पहले तो छात्रा से बात कर रहे युवक को पीटकर भगा दिया। उसके बाद सरेआम छात्रा के बाल पकड़कर खींचा और उससे गाली गलौज की। छात्रा ने गुहार लगाई तो एक युवक ने चांटे जड़ दिए। छात्रा ने बचकर भागने की कोशिश की तो उसके बावजूद आरोपी मनमानी करते रहे। इस दौरान एक आरोपी ने ही अपने मोबाइल फोन से छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट और जबरन खींचतान करने की वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने यह वीडियो वायरल भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को एसपी देहात राजेश कुमार गांव में पहुंचे और छात्रा और परिजनों से जानकारी ली। आरोपी भी अपने घर से फरार बताए गए हैं। आरोपियों के डर के कारण छात्रा के परिजनों ने कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। एसपी देहात ने बताया कि छात्रा को जबरन खेत में ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। जिन आरोपी युवकों ने छात्रा से अभद्रता की है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खास बातें
किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर एसपी देहात जांच करने गांव में पहुंचे
किठौर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, छात्रा ने घटना से किया था इंकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें