फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण की शिकायत करना पीडित को भारी पडा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला खैरात अली निवासी सोनू उर्फ हबीब ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसने पुरानी सब्जी मंडी के निकट पुलिस चौकी की भूमि पर अवैध कब्जाधारकों की शिकायत की थी। तभी से आरोपी को लगातार धमकी दे रहे हैं। तहरीर में पांच नामजद तथा चार अज्ञात पर घर में घुसकर उससे तथा परिजनों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खैरात अली निवासी सोनू उर्फ हबीब पुत्र अल्लामेहर ने थाने में दी तहरीर दी कि उसने पुरानी सब्जी मंडी स्थित खाली पड़ी पुलिस चौकी की भूमि में अवैध कब्जाधारकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की शिकायत की थी। इस पर बीती 16 फरवरी को पुलिस ने अतिक्रमण को हटवा दिया था। इसके बाद पांचों नामजद तथा चार अज्ञात उससे रंजिश मानकर घर में घुस आए तथा सभी ने एक राय होकर उसके तथा परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपी हाथों में छुरियां लिये हुए थे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे पूर्व भी आरोपी ने उसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया था। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार
पुलिस बोली, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें