खरखौदा। रविवार रात्रि में एक चोर कस्बा में एक मकान में घुस गया तथा मकान स्वामी को बंधक बनाने का प्रयास किया। मकान स्वामी के साहस के आगे चोर को भागने पर मजबूर होना पड़ा। चोर अपना तमंचा मौके पर ही छोड़ गया।
खरखौदा कस्बा में मोहिउद्दीनपुर रोड स्थित बशीर अहमद पुत्र अब्दुल अजीज के मकान में रविवार रात एक चोर घुस गया। उसने मकान का मुख्य दरवाजा खोल दिया तथा कमरे में सो रहे बशीर अहमद को गन प्वाइंट पर ले लिया। उसे बंधक बनाने का प्रयास किया। बशीर ने हौसला दिखाते हुए चोर का सामना किया। इस पर चोर भागने को मजबूर हो गया। चोर बाद में भागने के दौरान अपना तमंचा व कुछ अन्य सामान भी वहीं पर छोड़कर भाग गया। बाद में पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। वहीं, थाने में चोरी के प्रयास में तहरीर भी दी है।