फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर्स को ठगने पहुची महिला को ज्वेलर्स ने रंगे हातो पकड पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

नगर स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंची महिला ने उसे ठगना चाहा। करीब छह माह पूर्व महिला उक्त व्यापारी को चूना लगा चुकी थी। इसके बाद ज्वैलर्स ने एक फोटो अपने पास रखा हुआ था। शनिवार शाम पहुंची महिला ने गिल्ट देकर बदले में रुपये लेने चाहे। इस पर ज्वैलर्स महिला को थाने लेकर पहुंच गया।
नगर में थाने के पीछे स्थित सुभाष चंद ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। इस पर शाम के समय एक महिला कुछ गिल्ट लेकर पहुंची और ज्वैलर्स से रुपये मांगने लगी। दुकान मालिक सचिन ने बताया कि यही महिला करीब छह माह पूर्व उसके पास आई थी। उसने करीब तीन सौ ग्राम गिल्ट को चांदी के रूप में दे दिया। उसने जल्दबाजी में लेकर रख लिया था। उसकी जांच की तो वह गिल्ट निकली। आज फिर यह महिला कुछ गिल्ट लेकर दुकान पर पहुंची। ज्वैलर्स का कहना कि उन्होंने महिला को तुरंत पहचान लिया। उसका फोटो उन्होंने अपने पास रखा हुआ था। इतना ही नहीं उसे फोटो समेत पुलिस को सौंप दिया। बताया कि पहले महिला ने अपना नाम पुष्पा गणेशपुर बताया था और आज उषा बिसौला निवासी बताया। थाना प्रभारी परविंद्र पाल सिंह का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने जनसमस्याएं सुनीं
मवाना। नगर पालिका चेयरमैन ने प्राइमरी पाठशाला में स्वेटर बांटकर जनसमस्याएं सुनीं। मोहल्ला कल्याण सिंह वार्ड नंबर 20 स्थित प्राइमरी पाठशाला एक एवं दो में बच्चों को नपा चेयरमैन अयूब कालिया एवं सभासद अमित चौहान ने स्वेटर बांटे। लोगों की समस्याएं भी सुनीं। जिनका जल्द निवारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिक्षक विनित, पूनम, पुष्कर चौहान, सुशील नंबरदार, अजय चौहान, राजपाल, सुखवीर चौहान, मुकुल, सचिन, जगत, फैयाज और कमल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें