फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत के साये में सावित्री के परिजन 20-27-05

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ हमलावरों ने बोला फिर हमला
विज्ञापन

मेरठ/सरूरपुर। चेतन हत्याकांड में चश्मदीद गवाह मां पर हमला करने वाले बेखौफ हमलावरों ने फिर पीड़ित परिवार के घर पर धावा बोला। आरोप है कि पीड़ित परिवार रातभर घर में छुपा बैठा रहा और हमलावर उनके दरवाजे तोड़ने का प्रयास करते रहे। आवाज देने पर भी पहरे पर बैठे पुलिसकर्मी नहीं बोले। इस पर पुलिस पर सवाल उठ रहे कि आखिर इस परिवार को कैसी सुरक्षा मिल रही है।
सरूरपुर के हसनपुर रजापुर निवासी सावित्री को गवाही से रोकने के लिए शनिवार जानलेवा हमला हुआ था। सावित्री के सिर में हमलावरों ने सटाकर दो गोली मारी थीं। घटना के तीसरे दिन अब सावित्री की हालत में सुधार है। पुलिस का कहना कि 17 जुलाई 2016 को गांव में सावित्री के बेटे चेतन की हत्या हुई थी। इसमें सावित्री व उसका बेटा मितन चश्मदीद गवाह हैं। एससी/एसटी कोर्ट में 6 फरवरी को गवाही की तारीख लगी। गवाही से रोकने के लिए आरोपियों ने मां सावित्री पर हमला कर दिया। इस वारदात से पुलिस की काफी किरकिरी हुई है। क्योंकि चश्मदीद गवाह मां व बेटे एक फरवरी को एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाने उनके ऑफिस आए थे। इसके बावजूद भी उन पर हमला हो गया। सावित्री अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। पुलिस ने बेटे मितन की सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी लगाए हैं।
विज्ञापन

हालत में सुधार, वेंटीलेटर हटा
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि सावित्री की हालत में अब सुधार है। सोमवार को उसे वेंटीलेटर से हटाकर कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। उसके बेटे मितन व रवि की सुरक्षा में पुलिस का पहरा लगा है। नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें जारी है। फरार आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
कैसे होगा दोबारा हमला
चश्मदीद गवाह मितन का दावा है कि रविवार रात फिर आरोपियों ने उसके घर पर छत के रास्ते आकर हमला करने का प्रयास किया है। आरोपियों ने दरवाजे तक तोड़ दिए। वह रातभर परिवार के साथ घर के कोने में बैठा रहा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मितन के परिवार पर दोबारा हमले का प्रयास नहीं हुआ। पुलिस रातभर पहरे पर थी।
आज होगी गवाही
चेतन हत्याकांड में छह फरवरी (आज मंगलवार) को मितन की गवाही होगी। पुलिस ने बताया कि गवाही तो सावित्री की भी होनी थी, लेकिन उनकी हालत अभी ठीक नहीं है। मंगलवार पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मितन को कचहरी में एससी/एसटी कोर्ट में लाया जाएगा। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पुलिस फोर्स लगी है। जल्द ही बयान होंगे।
विज्ञापन

इलाज तो पुलिस कराएगी
पुलिस के मुताबिक सावित्री के इलाज में सारा पैसा पुलिस लगा रही है। चश्मदीद मितन ने कहा है कि पुलिस की लापरवाही के चलते उसकी मां पर हमला हुआ है। पुलिस ही उसका खर्चा उठाएगी। एसओ सरूरपुर ही पैसे भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस स्थानीय लोगों से पैसे जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें