फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगडे की आंशका पर पहुंची पुलिस ने फलावदा चौराहे से गुटों में खडे छात्रों को पुलिस ने दौडाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार को छात्र किसी झगडे़ की आशंका से फलावदा चौराहे के निकट स्थित एक मार्केट में एकत्र हो गए। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें डंडे फटकार करके भगाया। वहीं, गुड़ मंडी में दो छात्र संदिग्ध अवस्था में खडे़ मिले। उनको हिरासत में लेकर थाने ले आई। एक छात्र के बैग से बलकटी मिली है।
विज्ञापन

पुलिस को पूर्वाह्न करीब 11 बजे सूचना मिली कि छात्रों का एक गुट झगडे़ की आशंका के चलते फलावदा चौराहे के निकट एक मार्केट के सामने खड़ा है। छात्रों का यह गुट किसी को आसपास की दुकानों में तलाश रहा है। जिस पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे तथा वहां काफी तादाद में खडे़ युवकों तथा छात्रों को डंडे फटकार कर भगा दिया। इसके बाद थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ गुड़ मंडी में पहुंचे। वहां पर भी खडे़ छात्रों को डंडे फटकार कर भगाया। वहीं, दो युवकों के बैग की तलाशी ली। एक युवक के बैग से बलकटी बरामद हुई। दोनों युवक गांव भिड़वारा निवासी है। एक साथ कोचिंग करते हैं। उनका कहना है कि चाचा बलकटी गांव पहुंचाने के लिए दी थी। उल्लेखनीय है कि आए दिन छात्र भिड़ंत में घायल होते रहते हैं। पुलिस कई कोचिंग इंस्टीट्यूट पहुंचकर तलाशी ले चुकी है। थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह का कहना है कि दोनों युवकों को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें