फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अजराडा मे आपसी विवाद मे हुये झगडे मे हुइ पथराव दो लोग हुये घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। मुंडाली थानान्तर्गत गांव अजराड़ा में आपसी विवाद में पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए। एसओ मुंडाली एवं सीओ किठौर के पहुंचने पर दोनों पक्ष शांत हुए।
विज्ञापन

गांव अजराड़ा में आसिफ पुत्र अब्दुल सलाम एवं जाकिर पुत्र शमशाद में रविवार को किसी वजह से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव एवं फायरिंग हुई। पथराव में आसिफ एवं एक अन्य छोटा बच्चा शाद पुत्र महराज घायल हो गया। झगड़े की जानकारी पाकर एसओ मुंडाली उपेन्द्र मलिक फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष शांत हुए। हालांकि बाद में सीओ किठौर हरिमोहन सिंह भी पहुंचे और पुलिस बल के साथ गश्त की। वहीं, थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। इसके बाद उनमें सुलह हो गई और उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इस पर थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि वे इस मामले में अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेंगे। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो वे ये दोनों पक्ष इसी तरह कानून को हाथ में लेते रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पथराव में बच्चा समेत दो लोग घायल हुए
दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर, बाद में कर लिया समझौता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें